अर्टिगा कार और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली रोड स्थित कुरावां मोड़ के पास अर्टिगा कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।

जबकि दूसरे को हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर किया था। मगर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान पुराकलंदर थाना क्षेत्र के साखूपारा भांभा गांव निवासी 55 वर्षीय रामू रावत पुत्र स्वर्गीय राम खेलावन और 45 वर्षीय राजदेव यादव पुत्र स्वर्गीय राम आसरे के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार कुरावां मोड़ के पास प्रभात नगर क्षेत्र स्थित बालासराय तेलियागढ़ पेट्रोल पंप के पास अर्टिगा कार और स्कूटी की भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रामू रावत को उनके पोते अमरेश ने जिप अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ वीरेंद्र वर्मा ने परीक्षण के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरे घायल राजदेव को उनका भतीजा विशाल लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा तो परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसको लेकर लखनऊ जा रहे थे कि अहमदपुर टोल प्लाजा के पास घायल ने दम तोड़ दिया। वापस जिला अस्पताल लाये जाने पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवाया। दोनों शवों के पोस्टमार्टम और अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए जिला

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya