रश्मि सिंह को डीटीएसई की परीक्षा में मिला द्वितीय स्थान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गीता क्लासेज के निदेशक ने किया सम्मानित

अयोध्या। देवकली स्थित साकेतपुरी गीता क्लासेज मे पढ़ने वाली कौशलपुरी की छात्रा रश्मि सिंह ने डीटीएसई की परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कोचिंग के शिक्षको ने इस उपलब्धि के लिए रश्मि को बुके और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। संस्थान के निदेशक गोविन्द सिंह ने बताया कि परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था।

तीन ग्रुपों में परीक्षा का आयोजन हुआ था। जिसमें रश्मि सिंह ने 9 से 12 के ग्रुप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उसे 21 हजार की धनराशि व स्पोट्स किट, मेडल मिला। रश्मि सिंह ने बताया कि कोचिंग से पढ़ाई में उसे काफी लाभ मिला। आने वाले समय में वह आईआईटी व जेईई की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़े  सिंधी सेंटर में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya