अयोध्या पर लगे दाग को मिटाने का अवसर है मिल्कीपुर चुनाव : गिरीश पति त्रिपाठी

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-एनडीए सहयोगी दल रालोद के पदाधिकारियों के साथ महापौर ने की चुनावी बैठक

सोहावल।उत्तर प्रदेश की विधानसभा मिल्कीपुर के लिए हो रहे उप चुनाव को दिल्ली के उप चुनाव से भी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे भाजपा अयोध्या की प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रही है। यह बात चुनाव की कमान संभालने की जिम्मेदारी लेने वाले अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने गुरुवार की देर शाम मोइया के पूरे राम रूप पुरवा में हुई एक एक चुनावी बैठक में कहा वह एनडीए के सहयोगी दल रालोद द्वारा रखी गई एक चुनावी बैठक में बोल रहे थे।
रालोद नेता विश्वेश नाथ मिश्र सुड्डू की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा यह चुनाव अयोध्या पर लगे दाग को मिटाने का है। समय आ गया है की राम मंदिर विरोधियों को जवाब दिया जा सके। मिल्कीपुर का उपचुनाव दिल्ली के आम चुनाव से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी है। इसके लिए भाजपा और रालोद के कार्यकर्ताओं को एक-एक मतदाता के घर जाकर उसे समझाना और बताना होगा तभी यह असाधारण चुनाव जीता जा सकता है। बैठक को संबोधित करने वालों मे व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश तिवारी, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, गंगाराम वर्मा, करन तिवारी दीना नाथ तिवारी, , रंजन मिश्रा, बृजेश मिश्रा, बद्रीनाथ, अवधेश तिवारी, कप्तान तिवारी ,अखिलेश मिश्रा आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर से BJP प्रत्याशी होंगे चंद्रभान पासवान

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya