अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र में बेवजह लाइसेंसी बंदूक से फायर कर एक युवक की हत्या करने वाले नशे में धुत्त युवक को इनायतनगर थाना पुलिस ने जेल भेज दिया है। युवक को वारदात करने के बाद ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। हत्यारोपी भारत सिंह पुत्र स्व. चन्द्रबक्स सिंह निवासी ग्राम बूढ़नपुर मेहदौना के विरूद्ध आईपीसी की धारा 504 व 302 तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आलाकत्ल लाइसेंसी बंदूक, एक अदद खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस 12 बोर व लाइसेंस को बरामद कर लिया था।
126
previous post