अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने साधु के साथ मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी सहित तीन अन्य को यमथरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कैंट में मु.अ.सं. 234/2020 आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 504, 506 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसके मुख्य आरोपी नन्हकू को नामजद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में उप निरीक्षक मुनिमन रंजन दूबे, आरक्षीगण महेन्द्र कुमार, शुभम कुमार, डाली यादव, कृष्ण वीर शामिल थे।
साधु से मारपीट करने वाले गिरफ्तार
103
previous post