अयोध्या। जनसेवा केन्द्र संचालक से गोसाईगंज थाना क्षेत्र में तमंचा के बलपर हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने लूट के आरोपी हरिओम सिंह पुत्र अर्जुन अम्बेश व लल्लू उर्फ रणजीत कुमार पुत्र स्व. रामनाथ को किशुनीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से लूट का 25 हजार रूपया, 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, व एक चाकू बरामद किया है। थाना गोसाईगंज में लूट का मुकदमा आईपीसी की धारा 394, 412, 120बी 34 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनो आरोपी अम्बेडकरनगर जनपद के निवासी हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में प्रधान निरीक्षक आशुतोष मिश्र, एसओजी प्रभारी एसआई अभिषेक सिंह, एसआई वीरेन्द्र सरोज, हे. का. शेषनाथ सिंह व आरक्षीगण संजय यादव, प्रियेश तिवारी, अजय सिंह, मुकेश यादव, विनय प्रकाश राय, बिजेन्द्र सिंह, लल्लू यादव, मनीष तिवारी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज पाण्डेय शामिल थे।
128
previous post