-पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज के पास धरा, 41 ग्राम स्मैक बरामद
अयोध्या। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल बाराबंकी जनपद के तीन युवक स्मैक की डिलीवरी देने के लिए थार से जनपद आए थे। हालांकि मादक पदार्थ की डिलीवरी के पूर्व पुलिस को मामले की भनक लग गई। कैंट पुलिस ने जाल बिछा अब्बू सराय रेलवे ओवरब्रिज के पास से तीनों को धर दबोचा। इनके पास से कुल 41 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह का कहना है कि थाना क्षेत्र के अब्बू सराय इलाके स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास सुनसान से पुलिस ने एक थार गाड़ी सवार तीन युवकों को पकड़ा है। जामा तलाशी में इनके पास से कुल 41 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने थार वाहन और मादक पदार्थ को जप्त किया है।
पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम पता 40 वर्षीय राम जी सोलंकी निवासी बरदरी थाना बदोसराय जिला बाराबंकी, 22 वर्षीय अमन पाण्डेय निवासी केसियापुर थाना रामनगर जिला बाराबंकी और 28 वर्षीय शिवा मिश्रा निवासी बरदरी थाना बदोसराय जिला बाराबंकी बताया है। इन लोगों ने बताया कि यह लोग स्मैक के खेप की यहां डिलीवरी देने के लिए आए थे।
वह लोग कस्टमर का इंतजार कर ही रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट पंजीकृत करवा पकड़े गए लोगों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया जा रहा है। साथ ही मामले की विवेचना कराई जा रही है।