ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लखनऊ वाराणसी रेल प्रखंड पर एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिवार ने अंतिम संस्कार किया है। बताया गया कि कैंट थाना क्षेत्र के जगदीशपुर का रहने वाला 45 वर्षीय रामजी पुत्र स्वर्गीय अमेरिका सिंह गुरुवार की रात वापस अपने गांव आ रहा था।

इसी दौरान थाना के बनवीरपुर क्षेत्र स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसे का शिकार हो गया। मामले की जानकारी पर उसके बेटे सागर ने उसे गंभीर हाल में जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन के मेमो पर नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हादसों में परिक्रमार्थी समेत पांच घायल, बेहोश मिला एक अधेड़

अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान सड़क हादसों में परिक्रमा करने आए एक ही परिवार के तीन लोगों समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के चिकित्सक ने इनको हायर सेंटर रेफर किया है। वही एक अधेड़ लावारिस और बेहोशी की हालत में पाया गया है।

बताया गया कि नगर कोतवाली के सिविल लाइन क्षेत्र में चार पहिया वाहन की टक्कर से पड़ोसी जनपद अमेठी के थाना शुकुल बाजार क्षेत्र स्थित शिवली निवासी 29 वर्षीय रंजीत यादव पुत्र रामचंद्र और जिले के बाबा बाजार थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर गांव निवासी सगी बहन 20 वर्षीय शिवानी यादव व 14 वर्षीय रोली यादव पुत्री राजेश गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह लोग पंचकोसी परिक्रमा करने अयोध्या आए थे। हादसे के बाद इनके परिवार के ही कन्हैयालाल ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं अन्य हादसे में पड़ोसी जनपद बाराबंकी के सुबह थाना क्षेत्र स्थित रेहु रा निवासी 18 वर्षीय हिमांशु तिवारी पुत्र शेष कुमार घायल हुए हैं,जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

उधर लगभग 48 वर्षीय एक शख्स बेहोशी की हालत में लावारिस मिला है। जिसको 108 एंबुलेंस के ईएमटी अभिषेक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी मामलों में जिला अस्पताल प्रशासन ने मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya