हेल्पलाइन सेंटर में वास्तु परामर्श केन्द्र का हुआ उदघाटन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या-फैजाबाद। बिड़ला धर्मशाला स्थित प्रेस क्लब अयोध्या हेल्पलाइन सेंटर में वास्तु परामर्श केन्द्र का समारोहपूर्वक उद्घाटन भाजपा नेता महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ विजय तिवारी ने वास्तु शास्त्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वास्तु दोष के कारण तमाम समस्याएं होती है जिसमें पुत्री का विवाह न होना भी शामिल है यदि भवन का वास्तु दोष दूर कर दिया जाय तो तमाम कार्य सहज ही होने लगेंगे।
योगी विजय तिवारी ने कहा कि वास्तु का लेना देना मानव के अचेतन मन से जिस तरह का आसपास का वायोइलेक्ट्रो मैगनेटिक फील्ड होगी उसका सीधा असर मानव के अचेतन मन पर पड़ेगा वह फल बुरा है या अच्छा यह मनुष्य के वास्तुवास्तु पर आधारित होगा। इस मौके पर महंत बृजमोहन दास, प्रेस क्लब अध्यक्ष महेन्द्र .ित्रपाठी, राकेश जायसवाल, अजय तिवारी आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़े  सड़क दुर्घटनाओं के चलते न्यूरोसर्जरी की लगातार बढ़ रही आवश्यकता : डॉ. रोहित कुमार पांडे
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya