जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब प्रशासक बनी रोली सिंह, संभाला कार्यभार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने रविवार को जिला पंचायत के प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनका पांच वर्षीय कार्यकाल 11 जुलाई को समाप्त होने के बाद शासन ने उन्हें ही जिला पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन ने रोली सिंह को प्रशासक नियुक्त करने का आदेश जारी किया। आदेश के अनुपालन में उन्होंने रविवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर नई जिम्मेदारी संभाली।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद रोली सिंह ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कराया गया, जिससे आधारभूत सुविधाएं मजबूत हुईं।

उन्होंने कहा कि कहा कि प्रशासक के रूप में भी वह शासन और प्रशासन की मंशा के अनुरूप जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाती रहेंगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

इसे भी पढ़े  दोस्ती की टोंन बढ़ाती है हैप्पी हार्मोन : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya