जिला चिकित्सालय में किया फल वितरण
फैजाबाद। सपा जिला कार्यालय पर करोड़ों मजदूरों, गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं के दुःख दर्द को कम करने के लिये सदैव तत्पर रहने वाले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 46वाँ जन्मदिन मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने केक काटा और सभी सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को खिलाकर श्री अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव जब सत्ता में थे तो अपने कार्यों के लिए विश्व पटल पर जाने जाते थे और आज जब सत्ता में नहीं हैं तो विपक्षी नेता की भूमिका में लगातार सत्ता की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हमला कर रहे हैं। समाज में जातीय और साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने वालों से जनता को सचेत करने का काम सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है।
पार्टी कार्यालय पर मौजूद पार्टी के सभी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु की कामना की। जन्मदिन समारोह में जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गोंड, के0के0 गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, चन्द्रभान यादव, बालकृष्ण मिश्र, सुशान्त यादव, अनिल यादव, चन्द्रेश यादव, रामजगत, शमशेर यादव, रक्षाराम यादव, रजत गुप्ता, रमेश यादव, दिनेश यादव, पिन्टू, दीपक यादव, चन्दन सिंह यादव, मो0 अपील बब्लू, सनी यादव, सुनीता श्रीवास्तव, पंकज पाण्डेय, मनोज जायसवाल, अमृत राजपाल, अंसार अहमद बब्बन, चिन्टू सागर, पार्षद उमेश यादव, विक्की यादव, रवि साहू, नीरज आदि मौजूद थे।
बीकापुर विधान सभा के लोगों ने शहीद भवन में पूर्व मंत्री आनन्दसेन यादव की अगुवाई में अखिलेश यादव का जन्मदिन 11 किलो का केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर बीकापुर विधान सभा के लोगों ने पूर्व मंत्री आनन्दसेन यादव को सिर पर पगड़ी व माला पहनाकर अखिलेश यादव के जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल, सपा नेता छेदी सिंह, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष संजय यादव, अमर यादव व अनिल यादव बब्लू, एजाज अहमद, शैलेन्द्र यादव, बीकपुर विधान सभा अध्यक्ष के0के0 पटेल, अनुराग सिंह, नन्हकन यादव, शोभाराम पाण्डेय, इन्द्रपाल यादव, बीकापुर के चेयरमैन जुग्गीलाल यादव, एबाद अहमद, हरेन्द्र यादव, दीपक यादव, जेपी यादव, ईसा कुरैशी, रामसिंह, अशोक यादव, गोविन्द यादव, श्याम यादव, ओम प्रकाश यादव, अरूण यादव, राकेश यादव, बालकृष्ण मिश्रा, सुरेश इंसान, नीरज यादव, पं0 समरजीत, राम जनम यादव, छविराज, महताब अहमद आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर शहीद भवन में अखिलेश यादव के जन्मदिवस के साथ-साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का भी जन्मदिन लड्डू बाँटकर मनाया गया। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने जानकारी दी कि पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर बछड़ा सुल्तानपुर स्थित सुकन्यादेवी ध्रुव प्रसाद सिंह इण्टर कालेज व रानोपाली स्थित यतीमखाना बड़ी बुआ में बच्चों को कापियाॅं व पेन वितरित की और सभी बच्चों को लड्डू खिलाया और अखिलेश यादव के जन्मदिन के बारे में बताया। इस मौके पर व्यापारी नेता जनार्दन पाण्डेय बब्लू, कालेज के प्रबन्धक दिनेश सिंह, प्रधानाचार्या शैल सिंह, विनोद कुमार, रामजी यादव, राजेश सिंह, रामानन्द यादव, अन्तरा देवी, मधु देवी व यतीमखाना के मो0 हफीज, मो0 शफीक, मो0 नाजिम आदि मौजूद थे।
समाजवादी अनुसूचित जाति व जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओरौनी प्रसाद पासवान व प्रभारी छोटेलाल यादव की अगुवाई में जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर फल वितरित किया गया और सिविल लाइन स्थित एक होटल पर केक काटकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर जिला अस्पताल के फिजीशियन डा0 राम किशोर, विद्याभूषण पासी, राजन रावत, एस0के0 रावत, सुनील भारती, डाॅ0 केपी चैधरी, सपा नेता अजय रावत, देवेश कुमार, लाल बहादुर, राहुल विश्वकर्मा, सतीश चैधरी, संजय चैधरी, पन्नालाल, रामपूरन पासवान आदि ने मरीजों को फल वितरित कर अखिलेश यादव के दीर्घायु व सफलता के लिये कामना की।