-सपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी में संघर्षों को किया गया याद
अयोध्या। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, लोहिया भवन, गुलाब बाड़ी (फैजाबाद) में पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबूजी मित्रसेन यादव की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षमय जीवन, समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि स्व. बाबूजी मित्रसेन यादव गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों की बुलंद आवाज थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाजवादी मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनहित के लिए समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष, सादगी और जनसेवा का जीवन आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबूजी के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय की स्थापना की जा सकती है।
गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि स्व. मित्रसेन यादव का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त अमृत राजपाल, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष रामकरन यादव, जिला उपाध्यक्ष ओरौनी प्रसाद पासवान, जिला उपाध्यक्ष आकिब खान, इंद्रपाल यादव, विद्या भूषण पासी, प्रदेश सचिव पवन यादव, पूर्व पार्षद राम अजोर यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बृजेश सिंह चौहान, जिला सचिव अंसार अहमद, जिला उपाध्यक्ष बलराम यादव, जिला सचिव असलम, जिला सचिव सीताराम यादव, पूजा वर्मा, एडवोकेट राकेश कुमार, शिवदयाल, एडवोकेट विजय प्रताप यादव, युवा नेता जितेंद्र यादव, युवा नेता रमन यादव, एडवोकेट विपिन यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।