जिला अस्पताल में वार्ड बॉय ने सफाई कर्मियों को पीटा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सुरक्षा गार्डों से भी मारपीट का आरोप, पुलिस ने आरोपी का किया चालान

अयोध्या। जिला अस्पताल में नशे में धुत वार्ड बॉय पर दो सफाई कर्मियों और सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट का आरोप लगा है। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय का शांति भंग में चालान किया है।

जिला अस्पताल में आउटसोर्स पर कार्यरत सफाई कर्मी रामपलट पुत्र बद्री प्रसाद निवासी टखिनवाड़ा थाना कूरेभार व गोविंद यादव पुत्र स्वर्गीय जानकी प्रसाद निवासी सहादतगंज ने नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि दोनों शनिवार रात में साढ़े नौ बजे के करीब इमरजेंसी वार्ड ड्यूटी रूम में सफाई कर रहे थे। तभी वहां अचानक वार्ड बॉय सत्यम सिंह अपने पांच छह साथियों के साथ आ गया। उन्हें देखते ही वार्ड बॉय जाति सूचक गालियां दीं और लात घूंसों से मारना शुरू कर दिया।

बीच बचाव होने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हुई है। रात में ही सफाई कर्मियों ने पुलिस को शिकायत दी और सुबह आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। अस्पताल के अधिकारियों के आश्वासन के बाद मानें। पुलिस को दिए शिकायत पत्र देने वालो में नीलम, मीना, धनदेई, रामचरण, इन्दुमती, रीता व ममता इत्यादि शामिल रहे।

अस्पताल से जुड़े कर्मियों की मानें तो आरोपी वार्ड बॉय इमरजेंसी ओपीडी में भी पहुंचकर हंगामा किया था। इस दौरान अस्पताल की सुरक्षा में तैनात गार्डो ने समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट करने का आरोप लगा है। मकसूद नाम के गार्ड के साथ मारपीट की गई है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya