विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर सुनाई दी “पशु स्वस्थ तो हम सुरक्षित” की गूंज

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-लगभग 310 शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने निकाली 3 किमी लंबी रैली, शिक्षक व वैज्ञानिक किए गए सम्मानित

अयोध्या ।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौ‌द्योगिक विश्वविद्यालय में शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. पी.एस प्रमाणिक के नेतृत्व में शिक्षकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं सहित लगभग 310 लोगों ने तीन किमी लंबी रैली निकाली।

इस वर्ष का विषय ” पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा ” था। कुलपति रैली का नेतृत्व कर रहे थे और पीछे से “पशु स्वस्थ तो हम सुरक्षित”, “पशु क्रूरता रोको, करुणा को अपनाओ,” और “स्वस्थ पशु, समृद्ध किसान मजबूत होगा राष्ट्र” जैसे नारों की गूंज से विश्वविद्यालय गुंजायमान हो रहा था। इस मौके पर सभी शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं में पेंटिंग, भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुमारी कहकसा, मुनेंद्र, आयुष, विक्रम विषेन, पार्थ व दिव्यांश विजेता रहे। कार्यक्रम की सफलता में विरबैंक, हिमालया, एलम्बिक और वेलकाम कंपनियों की मुख्य भूमिका रही। इस मौके पर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा. डी. नियोगी, डा. जसवंत सिंह, डा. सोनू जायसवाल, डा. सत्यव्रत सिंह, डा. अमित सिंह, डा. रमाकांत, डा. विभा यादव व डा. धर्मेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शिविर में 102 कुत्तों को लगाया गया रैबीज का टीका


विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर पशु चिकित्सा क्लीनिकल कॉपलेक्स द्वारा बारात घर, आलू मंडी परिसर स्थित निशुल्क श्वान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष डा. सोनू जायसवाल के नेतृत्व में लगभग 102 कुत्तों को रेबीज का टीका, निशुल्क दवा व उनकी जांच की गई। इस दौरान पोषण, रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छता को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। पशु चिकित्सा महाविद्यालय के चतुर्थ एवं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर डा. राजेश वर्मा, डा. सौरभ, डा. अनिल मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya