होमगार्ड भर्ती परीक्षा केन्द्र का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था का गहनता से लिया जायजा

अयोध्या। उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित जनपद में आयोजित तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने मनोहर लाल इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा प्रत्येक गतिविधि की सतत निगरानी की जा रही है।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित जनपद में आयोजित तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन जनपद के 10 केन्द्रों पर आयोजित हुई, जिसमें प्रथम पाली में कुल 4032 अभ्यर्थियों में से 3248 अभ्यर्थियों (80.56 प्रतिशत) उपस्थित रहें तथा 784 (19.44 प्रतिशत) अनुपस्थिति रहें। इसी क्रम में द्वतीय पाली में कुल 4032 अभ्यर्थियों में से 3249 अभ्यर्थियों (80.58 प्रतिशत) उपस्थित रहें तथा 783 (19.42 प्रतिशत) अनुपस्थिति रहें।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya