छोटी देवकाली तिराहे पर महापौर ने किया सिंदूर स्मृतिका का शिलान्यास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जानकी नवमी बनी ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा जीवंत बनाने का अवसर

अयोध्या। भारतीय सेवा की पराक्रम के गवाह ऑपरेशन सिंदूर की याद में छोटी देव काली तिराहे पर सिंदूर स्मृतिका स्थापित की जाएगी। स्मृतिका की स्थापना को यादगार बनाने के लिए जानकी नवमी के शुभ अवसर को चुना गया महापौर महंत गिरीश पत्र पार्टी ने जानकी नवमी पर स्मृतिका के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अस्मिता स्मृतिका अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को सैनिकों के सौर की याद दिलाती रहेगी उन्होंने अयोध्या के विकास और सुंदरीकरण के लिए किए जा रहे केंद्र बार राज्य सरकार के कार्य की विस्तार से चर्चा की और लोगों से अयोध्या की स्वच्छता बनाए रखने में योगदान देने का आह्वान किया। महापौर ने देवकाली मंदिर जाकर दर्शन-पूजन भी किया।

इस मौके पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, उपसभापति संतोष सिंह, पार्षद अनुज दास, महेंद्र शुक्ल, रिशु पांडे, अजय पांडे, प्रियेश दास, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, गणेश मिश्र, सच्चिदानंद पांडेय, विजय पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, अश्विनी गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, लालजी मिश्र, डॉ. राकेश कुमार त्रिपाठी, जय गुरुदेव शुक्ल, डॉ. ब्रिजेश पासवान, रज्जू मिश्र, अंकित त्रिपाठी, श्रीनिवास शास्त्री, विजय प्रताप गौतम, निरंकार पाठक, राहुल सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र गुप्त, गीता शुक्ला उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई एंडोक्राइनोलॉजी ओपीडी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya