कोरोना संक्रमण से बचाव को महापौर ने शुरू किया जनसंपर्क

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-वामन मन्दिर में सैनिटाइजर और मास्क की एक किट सौंपी

अयोध्या। कोरोना वायरस के संक्रमण से जन सामान्य के बचाव और जनजागरूकता के लिए नगर निगम अयोध्या के महापौर ने जनसम्पर्क अभियान शुक्रवार से शुरू किया है।

अभियान के बाबत जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम राम किशोर यादव ने बताया कि जनचेतना और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने रामनगरी के वामन मन्दिर से अभियान प्रारंभ किया है। वामन मंदिर के महंत वैदेही बल्लभ शरण से मुलाकात की और उन्हें सम्मान में सैनिटाइजर और मास्क की एक किट सौंपी।

महंत श्री ने महापौर को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मान दिया। आशीर्वाद में कहा कि अयोध्या की राजनीतिक जगत में आपका व्यक्तित्व कृतित्व सादगी चरित्र और ईमान आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या के पूज्य संतों और जन सामान्य का आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। आप का दिया हुआ सहयोग और आदर मेरी ताकत व मेरा उत्साह है।

महापौर ने बताया कि संकल्प लिया है कि जब तक जीवन है मेरा सब कुछ समाज की सेवा के प्रति जन कल्याण के लिए समर्पित है। यहां के नागरिकों ने मुझ पर जो भरोसा किया है और भविष्य में भी करेंगे हम उनके भरोसे को विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या पावन भूमि के संत, सम्मानित नागरिक अपना आशीर्वाद और सहयोग बनाए रखेंगे। हम सदैव सेवा में तत्पर रहेंगे। कहा कि प्रभु श्री राम का रामराज्य आज के सामाजिक परिवेश में उसकी संकल्पना पूरा करना मेरे जीवन का संकल्प है वह संकल्प आप सब के सहयोग से ही संभव है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya