कोविड जाँच, उपचार टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व गोशाईंगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तारुन से कोविड-19 जाँच, उपचार टीमों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर सिंप्टोमेटिक व्यक्तियों के कोविड-19 की जांच के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा, टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को कोविड-19 से बचाव व उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी तथा लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक व जिलाधिकारी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन में संचालित कोविड-19 के टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया गया।

इसे भी पढ़े  ढेमवा पुल पर बरसात का पानी भरने से आवागमन के लिए उत्पन्न हुआ खतरा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya