आधार सेवाओं को दी जाय प्राथमिकता: मनोज कुमार श्रीवास्तव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रविवार को भी अयोध्या-अकबरपुर प्रधान डाकघर में दी जा रही आधार सेवा

अयोध्या। आधार नामांकन तथा संशोधन के कार्य को गति देने के लिए अधीक्षक डाकघर अयोध्या मंडल, मनोज कुमार श्रीवास्तव ने अयोध्या धाम उप डाकघर के आधार केन्द्र का निरीक्षण किया इस दौरान मानक से कम आधार बनाने के लिए फटकार भी लगाया और आधार सेवा वाले डाकघरों को निर्देशित किया कि ग्राहकों को आधार सेवाओं को प्राथमिकता दी जाय।

आधार नामाकन तथा संशोधन के लिए प्रतिदिन ग्राहकों को 9 बजे से 5 बजे तक सेवाएं दी जाए । साथ ही बताया कि दूर दराज गांवों में आधार कैम्प के माध्यम से नामाकन व संशोधन का कार्य किया जा रहा है, कैम्प के लिए मण्डल कार्यालय में आवेदन करने पर उनके प्रार्थना पत्र पर विचार कर कैम्प लगाया जा रहा है । साथ ही आधार संशोधन के दरों के बारे में बताया कि नया आधार बनवाने पर निशुल्क सुविधा तथा निवास, नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर संशोधन पर 75 रुपये फीस है और बायोमेट्रिक करवाने पर 125 रुपये फीस है ।

उन्होंने यह भी बताया कि अयोध्या जनपद में अयोध्या सिटी (चौक, कनक मार्केट) साहबगंज, अयोध्या कैन्ट रेलवे स्टेशन, अयोध्या धाम, सोहावल, मोतीनगर, रूदौली, मीरमऊ, गोसाईगंज, कुचेरा, कुमारगंज, मवई, मया, मिल्कीपुर, पटरंगा, बीकापुर, खपराडीह, चौरेबाजार, दर्शन नगर, हरिंगटनगंज उपडाकघर के साथ साथ अयोध्या प्रधान डाकघर में 3 काउंटर पर प्रतिदिन और प्रत्येक रविवार को अयोध्या प्रधान डाकघर व अकबरपुर प्रधान डाकघर में 9 बजे से सांय 5 बजे तक आधार सुविधा दिया जा रहा है ।

इसके अतिरिक्त अम्बेडकरनगर में बसखारी, देवरिया, इल्तिफातगंज, जाफरगंज, जँहागीरगंज, किछौछा, सिकन्दरपुर, भीटी, राजेसुल्तानपुर, महरूवागोला, उपडाकघर सहित अकबरपुर प्रधान डाकघर में सेवाएं सुबह 9 बजे से दी जा रही है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya