चंदीपुर नगहरा में 24 लाख की लागत से बनेगा अंत्येष्टि स्थल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने किया निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा


अयोध्या। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत चंदीपुर नगहरा में करीब 24 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और ग्रामीणों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होने से ग्राम पंचायत के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए बेहतर और व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ ही गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंदीपुर नगहरा में करीब 24 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण ग्रामीणों की लंबे समय से महसूस की जा रही जरूरत को पूरा करेगा। हमारा प्रयास है कि गांवों में भी बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। बीकापुर विधानसभा के प्रत्येक गांव का समुचित विकास हमारी प्राथमिकता है। विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हम निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इसे भी पढ़े  कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों को विधायक ने वितरित किए पांच-पांच लाख के चेक

शिलान्यास कार्यक्रम में सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, बीकापुर मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, राहुल शर्मा सन्यासी, शरद तिवारी, निजामुद्दीन खान, नंदलाल चौहान, सोहनलाल चौहान, सोमिल मौर्य, संजय वर्मा, रमेश पाल, केदारनाथ चौहान, रामशरण चौहान, आसाराम चौहान, गजराज चौहान, मंगरू चौहान, भारत लाल गौड़, गौरव पांडेय, आयुष वर्मा और गौरव वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya