अयोध्या रत्न से सम्मानित हुए अनेकों विधाओं में पारंगत व्यक्ति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ अयोध्या महोत्सव

अयोध्या। अयोध्या महोत्सव 2019 का समापन मुख्य अतिथि कानून मंत्री बृजेश पाठक के द्वारा हुआ। इसमें अयोध्या नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान, अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अयोध्या महोत्सव अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा हुआ।
महोत्सव में जनपद के अनेंक विधाओ में लोंगो को अयोध्या रत्न से सम्मानित किया गया। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय कवि एवं साहित्यिक क्षेत्र में यतीन्द्र मिश्रा जी जो अपनी ख्याति हिन्दी कवि, संपादक, संगीत एवं सिनेमा तक फैली है जिनकी कविताएं संग्रह यका कदा, अयोध्या तथा अन्य है जिनकी प्रसिद्ध कविताएं -ड्योढ़ी पर आलाप विमास एवं सुर गाथा। इसके अलावा आपको राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ‘स्वर्ण कमल 2016’ भाभी मुम्बई फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2017 सहित अनेकों पुरस्कार तथा अवार्ड प्राप्त है। साहित्य एवं काव्य सृजन के क्षेत्र में देश विदेश में प्रसिद्ध डा0 मानसी द्विवेदी को दिया गया। चार्टड एकाउन्टसी के क्षेत्र में सजन अग्रवाल को, सुभाषचन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार मंच के अध्यक्ष शक्ति सिंह जी को, वरिष्ठ आर0टी0ई0 कार्यकर्ता शिवकुमार फैजाबादी को, वरिष्ठ अधिवक्ता-आनन्द सिंघल को होम्योपैथी विधा के चिकित्सक, लेखन व पत्रकारिता तथा जिला चिकित्साधिकारी डा0 चन्द्रगोपाल पाण्डेय को युवा व्यवसायी- वासूदेव चन्दानी को, युवा समाजसेवी- भारती सिंह, तकनीकी क्षेत्र में विशेष उपलब्धि- ई0 करूणानिधी, काव्य के क्षेत्र में – अरूण कुमार द्विवेदी, नेत्र रोग विशेषज्ञ- डा0 संजय पाण्डेय को दिया गया।
मेधा प्रतियोगिता में चित्रकला में सुमित कुमार प्रथम चित्रकला में साक्षी गुप्ता द्वितीय रंगोली में मृणाली वर्मा प्रथम रंगोली में कंचनलता द्वितीय कार्डमेकिंग में पल्लवी शुक्ला प्रथम कार्डमेकिंग में साक्षी मौर्य द्वितीय कलश सज्जा में आयुषी सिंह प्रथम कलश सज्जा में जान्हवी सिंह द्वितीय मेंहदी में अंजलि वासवानी प्रथम मेहंदी में इनस्नोवर गुप्ता द्वितीय ने अपना पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालयी प्रतियोगिता कार्यक्रम के अन्तर्गत झुनझुनवाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या प्रथम (स्नाकोत्तर वर्ग) कनक किड्स प्री स्कूल- प्रथम (जूनियर वर्ग) बचपन प्ले स्कूल- द्वितीय (जूनियर वर्ग) किड्जी प्ले स्कूल- तृतीय (जूनियर वर्ग) सेठ एम0आर0 जयपुरिया स्कूल प्रथम- (सीनियर वर्ग) एम केडी पब्लिक स्कूल- द्वितीय (सीनियर वर्ग) अनिल सरस्वती विद्या मन्दिर- तृतीय (सीनियर वर्ग) परिणाम घोषित किया गया तथा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा विद्यालयी प्रतियोगिता में मैथोडिस्ट सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल, डी0आर0एम0 पब्लिक स्कूल, उदया पब्लिक स्कूल, महेश्वरम इण्टर कालेज,, एस0एन0 अकादमी, जे0बी0 स्कूल, विमला देवी इण्टर कालेज, के0एम0 पब्लिक स्कूल, भवदीय पब्लिक स्कूल, कन्या पूर्व मा0विद्यालय, शिव नारायण सिंह बालिका इ0का0, के0डी0 पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya