in

लोकतंत्र में जनभावनाओं के आधार पर ही लिये जाते हैं निर्णय : बृजेश पाठक

कहा -अयोध्या में राममंदिर भव्य बने, शीघ्र बने

अयोध्या। भाजपा विधि प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र के द्वारा अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन जिला सहकारी बैंक सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक रहे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ प्रशान्त सिंह अटल व प्रद्युम्न संगठन मंत्री अवध क्षेत्र रहे। संचालन विधि प्रकोष्ठ के संयोजक पीयूष रंजन ने कियाप्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार ने न्याय के हित में अनेको कार्य किये है। अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाये। कमल के फूल को घर घर पहुंचाने का कार्य करें। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कानून मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। इस अवसर पर बृजेश सिंह एडवोकेट, अमन श्रीवास्तव, विश्वनाथ त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, आकाश श्रीवास्तव, रोहित वर्मा, सचिन्द्र पाण्डेय, अवनीश श्रीवास्तव, प्रमोद पाठक मौजूद रहे।
वहीं यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने सर्किट हाउस में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक चंद्र प्रकाश गुप्ता द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भोज में शिरकत की। यहां न्यायिक व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों की जानकारी देने के साथ उन्होने राममंदिर को लेकर अपना पक्ष़्ा रखा। कानून मंत्री ने कहा कि यूपी सरकार ने आजादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में नये पद सृजित किये है। जिसमें 600 से अधिक पद सिविल जज जूनियर डिवीजन जिनका इम्तहान चल रहा है। 100 पद सिविल जज सीनियर डिवीजन, 100 पद अतिरिक्त सत्र न्यायालय, 110 नयी पारिवारिक अदालतें, सभी जनपदों में स्थाई लोक अदालते, 125 नये फास्ट ट्रैक कोर्ट जिसमें 100 महिलाओं से सम्बंधित मामलों के लिए तथा 25 एससीएसटी एक्ट के लिए, 10 नये एक्सीडेंटल कोर्ट व 13 नये कार्मशियल कोर्ट का सृजन किया गया है। प्रदेश में बड़ी संख्या में स्थाई लोक अदालतों के माध्यम से वादो का निस्तारण किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि अयोध्या में राममंदिर भव्य बने, शीघ्र बने। लोकतंत्र में जनभावनाओं के आधार पर ही निर्णय लिये जाते है। जनभावनाओ को ध्यान में रखते हुए इसके उपर शीघ्र निर्णय लिया जाय। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में पर्यटन की सम्भावनाओं को विकसित करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने कई कदम उठाये है। आयोजनो के माध्यम से अयोध्या संस्कृति को विश्व के पटल पर रखा गया। विधायक के नेतृत्व में कानून मंत्री का बुके भेंट करके स्वागत किया गया। इस अवसर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक शोभा सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह, आदित्यनारायन मिश्रा, डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, रमेश सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, शक्ति सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अमल गुप्ता, ज्ञान केसरवानी, राजेन्द्र गुप्ता, इं रणवीर सिंह, हरीश श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, दिवाकर सिंह, जसवीर सिंह, सतनाम सिंह, मुन्ना सिंह, हरभजन गौड़, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, स्मृता तिवारी, विजेता जायसवाल मौजूद रही।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

अयोध्या रत्न से सम्मानित हुए अनेकों विधाओं में पारंगत व्यक्ति

मिल्कीपुर क्षेत्र में भी शुरू हुआ तमसा नदी का जीर्णोद्धार