श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में मनी पीतांबरा जयंती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में पीतांबरा जयंती बुधवार को मनाई गई। श्री अध्यात्म शक्तिपीठ न्यास अध्यक्ष देव मित्र पांडेय, मुख्य अर्चक सुधीर पांडेय और श्रृद्धालुओं ने आचार्य गिरिजा मिश्र के मार्गदर्शन में दतिया पीठ की परंपरा के अनुसार भगवती पीतांबरा के विग्रह का षोडशोपचार पूजन किया। हवन, आरती व पुष्पांजलि के उपरांत कन्याओं का पूजन कर वस्त्र प्रदान किया गया।

साथ ही पीठ परिसर में स्थापित भगवती तारा, स्वामीजी महाराज तथा अन्य देवी देवताओं के विग्रहों की विशेष पूजा की गईं। इसके उपरांत प्रसाद वितरण संपन्न हुआ किया। आयोजन में पीठ से जुड़े रवीश चंद्र पांडेय उर्फ़ गोपाल जी, अनुराग पांडेय बिठूल, सत्यदेव चतुर्वेदी, रमेश विश्वकर्मा, नरेश विश्वकर्मा आशुतोष पांडेय, बल्लू दुबे, महेश सिंह आदि साधक व श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इसे भी पढ़े  चेकिंग व रिचेकिंग का चक्र, है आवेशी-बाध्यता दुष्चक्र : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya