फैजाबाद। हजारों नम आँखों ने अन्तिम यात्रा में शामिल होकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव व राजबली स्मारक इण्टर कालेज के प्रबन्धक स्व0 राज बहादुर यादव को श्रद्धा-सुमन अर्पित की। पूर्व सांसद स्व. मित्रसेन यादव के बेहद करीबी स्व. राज बहादुर यादव की अन्तिम यात्रा अयोध्या स्थित टेढ़ी बाजार आवास से निकलकर अयोध्या के सरयू तट पर पहुॅंची जहाॅं पर मौजूद समाजवादी पार्टी के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों और शुभचिन्तकों ने अपूर्णनीय क्षति बताया। उनके पार्थिक शरीर को मुखाग्नि उनके पुत्र रवि यादव ने दी। इस मौके पर मौजूद सपा व अन्य दलों के नेताओं ने हरदिल अजीज व प्रखर वक्ता स्व0 यादव की राजनीतिक गतिविधियों व सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका पर चर्चा की। पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्व0 राज बहादुर यादव पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते थे। अपने उद्बोधन में वे हमेशा नौजवानों में ऊर्जा भरते रहते थे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी में बहुत बड़ी क्षति हुई है। विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि स्व0 राजबहादुर यादव राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते थे। चाहे जैसी भी परिस्थिति रही हो उन्होंने हमेशा पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाई। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि पूर्व जिला महासचिव स्व0 यादव समाजवादी व्यवस्था के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल में शामिल होकर 1980 में छः माह की मास्को यात्रा पर गये थे। स्व0 यादव अखिल भारतीय नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष व प्र्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के पदों पर भी रहे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, पूर्व राज्यमंत्री आनन्दसेन यादव, पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, हीरालाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल सिंह राजू, नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधान परिषद सदस्य विशाल वर्मा, महानगर अध्यक्ष मो0 कमर राईन, सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह, इकबाल मुस्तफा, सुनील पाठक, उग्रसेन मिश्रा, बसपा के नेता पवन कुमार, करूणाकर पाण्डेय, भाजपा नेता, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, रमेश सिंह, बलराम मौर्या, समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के डा0 एम0पी0 यादव, नान्हू यादव, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अतुल सिंह, सूर्यकान्त पाण्डेय, आम आदमी पार्टी के नेता सर्वेश वर्मा, सिख समाज के प्रीतिपाल सिंह पाली, धर्मवीर सिंह बग्गा, राम प्रसाद रसिक, लड्डूलाल यादव व छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल, सपा जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, कमलेन्द्र पाण्डेय, हामिद जाफर मीसम, मोहम्मद हलीम पप्पू, राम अचल यादव, पारसनाथ यादव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप, शैलेन्द्र यादव, मो0 असलम, रूदौली के चेयरमैन जब्बार अली, जयसिंह यादव, हरेन्द्र यादव, छेदी सिंह, इन्द्रपाल यादव, चैधरी बलराम यादव, अनिल यादव बब्लू, शिवलाल यादव, सुरेन्द्र यादव, संजय यादव, विवेक मिश्रा, ओपी पासवान, शिवबरन यादव पप्पू, आदि ने स्व. यादव की अन्तिम यात्रा में शामिल होकर नम आॅंखों से श्रद्धाजंलि अर्पित की।
दिवंगत राजबहादुर यादव को नम आंखों से दी गयी अन्तिम विदाई
5
previous post