जय गणेश महिला महाविद्यालय में अभिनन्दन समारोह कल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मुख्य अतिथि राज्यपाल के विधि परामर्शदाता एस.एस. उपाध्याय होंगे

फैजाबाद। जय गणेश महिला महाविद्यालय देवकाली में शिक्षकों, विद्यार्थियों व समाजसेवियों का अभिनन्दन व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 29 सितम्बर को प्रातः 11 बजे किया जायेगा। इसके मुख्य अतिथि राज्यपाल के विधि परामर्शदाता एस.एस. उपाध्याय होंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रेस महासंघ अवध प्रांत के अध्यक्ष आई.डी. यादव ने दिया।
उन्होंने बताया कि अभिनन्दन किये जाने वालों में डा.आर.एस. दूबे, लेखक आर.के. आर्या, समाजसेवी हीरा ठाकुर, अधिवक्ता मदन मोहन पाण्डेय, संत जन्मेजय शरण शामिल हैं।

इसे भी पढ़े  धूमधाम से मनाया गया मां सरयू का अवतरण दिवस
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya