-राम मंदिर में चढ़ावा मामले में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की पत्नी ने दी सफाई
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा मामले में मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के बाद उनकी पत्नी पूनम यादव सामने आई हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उनके पास पचास करोड की सम्पति है तो उसमें से 45 करोड राम मंदिर को दान कर देंगी। उनका कहना है कि बडे लोगों को बैठा दिया जा रहा है छोटों को बदनाम कर दीजिए यह कहां की सच्चाई है।
कहा कि जब लोग साईकिल का प्रचार करते थे तो मेरा पति संघ विहिप में रहते हुए भगवा लहरा रहे थे। 32 साल हो गए सेवा करते हुए हम अयोध्या वासी है रामभक्त है। पन्द्रह दिन से तनाव दिया जा रहा है किस आधार पर आरोप लगाया जा रहा है। इससे पूरे विश्व में क्या छवि गई। बताया कि अयोध्या में एक मकान है जिसमें लडके किराए पर रहते है जिसकी जमीन 2008 में खरीदी गई थी 2009 में उसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
उन्होंने बताया कि उनका एक ही पुत्र है जो अयोध्या में नौकरी करता है। उन्होंने कहा- 50 कमरे, हॉस्टल, होटल और लग्जरी गाड़ियों जैसी बातें पूरी तरह गलत हैं। हमें बदनाम किया जा रहा है। यह पति को फंसाने की साजिश है। अगर कोई सबूत है तो दिखाएं।