श्रृंगी ऋषि आश्रम पर सरयू नदी में डूबने से नवयुवक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मृतक अपनी बुआ के यहां घूमने आया था

गोसाईगंज। थाना गोसाईगंज के श्रृंगी ऋषि आश्रम पर सरयू नदी में डूबने से युवक की मृत्यु हो गई । मृतक अपनी बुआ के यहां घूमने आया था। बुधवार की देर शाम लगभग विवेक गुप्ता पुत्र राम बहादुर साहू निवासी रविपुर अकबरपुर अंबेडकर नगर अपने चार दोस्त यश साहू , दिलीप साहू , गौतम साहू , अंकित साहू के साथ श्रृंगी ऋषि आश्रम पर नहाने के लिए आए और नहाते समय नदी की गहराई में जाने से डूब गए । उन्हें डूबते देखा दोस्तों ने गुहार लगाया,आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी ।

विवेक सरयू नदी की धारा में समा चुके थे । मौके पर उपस्थित लोगों ने थाना गोसाईगंज को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए , स्थानीय गोताखोरों को बुलाया और खोजबीन शुरू की । लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर रामजी विवेक को ढूंढने में सफलता पाये । मौके पर उपस्थित पुलिस विवेक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई । जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । बताते चलें कि मृतक विवेक की फरवरी 26 में शादी हुई थी और थाना गोसाईगंज के रेवरी गांव में अपने बुआ के यहां आया हुआ था ।

वहीं से अपनी बुआ की लड़की और अन्य दोस्तों के साथ आश्रम पर आया था । घटना की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिसे देखो वही आश्रम की तरफ दौड़ पड़ा । सूचना पाकर राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल मग्घु राम भी उपस्थित हुए । शिवम तिवारी , नीरज , संतोष सिंह, तालुकदार यादव , अंजनी सिंह , विशाल सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे । अभिमन्यु शुक्ला थाना अध्यक्ष गोसाईगंज में बताया कि मृत शरीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज ले जाया गया । जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया पारिवारिक जनों के अनुरोध पर आवश्यक कार्यवाही कर शव को सौंप दिया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya