वाहन की टक्कर से हनुमानगढ़ी महंत की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– हनुमानगढ़ी सहादतगंज के निकट शनिवार सुबह हुई दुर्घटना


अयोध्या। कैंट कोतवाली अंतर्गत सहादतगंज हनुमान मंदिर के पुजारी की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। गंभीर घायल महंत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 72 वर्षीय राजनंदन हनुमानगढ़ी सहादतगंज के महंत थे। शनिवार सुबह मंदिर के पास ही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर दी। गंभीर घायल होकर महंत सड़क पर तड़पने लगे।

आसपास के लोग मदद में दौड़े। तत्काल घायल महंत को संत बृज नारायण ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर उत्तम कुमार ने शव को मोर्चरी में रखवा कर फार्मासिस्ट संजय गुप्ता से पुलिस मेमो बनवाकर कोतवाली नगर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया ।प्रभारी निरीक्षक कैंट अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

इसे भी पढ़े  तेज रफ्तार टाटा सफारी ने बालक को रौंदा, दर्दनाक मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya