‘तोत्तो-चान’ की प्रस्तुति के साथ संपन्न हुई शिक्षकों की चार दिवसीय थिएटर कार्यशाला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कार्यशाला में लगभग 100 शिक्षकों ने की सहभागिता

अयोध्या। जे.बी. नर्सरी स्कूल सोसाइटी, अयोध्या में विहान ड्रामा वर्क्स, भोपाल द्वारा आयोजित चार दिवसीय शिक्षकों की थिएटर एवं क्रिएटिव पैडागॉजी कार्यशाला का समापन जापानी लेखिका तेत्सु कोकुरोयानागी के प्रसिद्ध आत्मकथात्मक उपन्यास तोत्तो-चान’ पर आधारित नाट्य प्रस्तुति के साथ हुआ। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत इस नाटक ने दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की और सभी को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल रहा।

नाटक का रूपांतरण, अभिकल्पना एवं निर्देशन विहान ड्रामा वर्क्स के संस्थापक एवं रंग निर्देशक सौरभ अनंत ने किया, जबकि संगीत एवं काव्य हेमंत देवलेकर द्वारा तैयार किया गया। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला में सहभागी शिक्षकों ने मात्र चार दिनों के प्रशिक्षण के दौरान इस प्रस्तुति को तैयार कर सफलता पूर्वक मंचित किया। विद्यालय की निदेशक मंजुला झुनझुनवाला की प्रेरणा एवं सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में लगभग 100 शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यशाला के दौरान अभिनय, संगीत, शारीरिक अभिव्यक्ति, कहानी-कथन, कल्पनाशीलता, समूह-निर्माण तथा थिएटर-इन-एजुकेशन की विविध प्रक्रियाओं पर कार्य किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को रचनात्मक शिक्षण, अनुभवात्मक अधिगमत था बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना था।

समापन प्रस्तुति तोत्तो-चान’नेबालमन की जिज्ञासा, स्वतंत्रता, संवेदन शीलता और सीखने की स्वाभाविक प्रक्रिया को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। नाटक का केंद्रीय संदेश था कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को एक ही साँचे में ढालना नहीं, बल्कि उनकी विशिष्टता, रचनात्मकता और संभावनाओं को पहचान कर उन्हें विकसित होने के अवसर प्रदान करना है। प्रस्तुति के दौरान शिक्षकों की ऊर्जा, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और सामूहिक समर्पण ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। अभिभावकों, अतिथियों तथा शिक्षा-जगत से जुड़े लोगों ने इस पहल को शिक्षा और रंग कला के सार्थक समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इसे भी पढ़े  राम मंदिर चढ़ावा चोरी की देश के सामने आनी चाहिए सच्चाई: अरविंद केजरीवाल

कार्यशाला ने प्रतिभागी शिक्षकों को यह अनुभव कराया कि थिएटर केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सीखने-सिखाने की एक प्रभावी प्रक्रियाहै, जो बच्चों में आत्मविश्वास, कल्पनाशीलता, संप्रेषण कौशल, सहयोग तथा संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षकों ने साझा किया कि इस प्रशिक्षण से उन्हें कक्षा-कक्ष को अधिक जीवंत, आनंदमय और सहभागितापूर्ण बनाने की नई दृष्टि प्राप्त हुई। समापन अवसरपर विद्यालय परिवार ने विहान ड्रामा वर्क्स की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक और नवाचारी कार्यशालाओं के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यशाला का संचालन सौरभ अनंत के नेतृत्व में विहान ड्रामा वर्क्स की टीमकृहेमंत देवलेकर, श्वेता केतकर, अंकित पारोचे, शुभम कटियार, रुद्राक्ष भायरे एवं ईशा गोस्वामी द्वारा किया गया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya