एफएसएसओ समेत पांच सेवानिवृत्त, समारोहपूर्वक दी गई विदाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद पुलिस में शनिवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूरी कर अग्निशमन विभाग के फैजाबाद शाखा प्रभारी और चार उपनिरीक्षक समेत पांच सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त कर्मियों को पुलिस लाइन में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अयोध्या राधेश्याम राय ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके द्वारा पुलिस विभाग में दिए गए योगदान की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों अग्निशमन के फैजाबाद शाखा प्रभारी (एफएसएसओ) प्रदीप कुमार पाण्डेय और जनपद पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक ओम प्रकाश श्रीवास्तव,  बच्चू लाल, सतीश कुमार सिंह व रमेश गिरि के सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक की गई सेवा और जिम्मेदारियों का निर्वहन महत्वपूर्ण योगदान है।

समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों के साथ बिताए सेवाकाल को याद किया और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।

इसे भी पढ़े  तख्त से टकराई छपरा एक्सप्रेस,दो बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya