-40 पड़ावों पर हुआ भव्य स्वागत, अयोध्या पहुंचते ही बोले जय सिंह राणा-कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ‘राणा’ का जनपद अयोध्या में प्रथम आगमन शनिवार को जगह-जगह हुए भव्य स्वागत और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच संपन्न हुआ। पार्टी की ओर से 16 सितंबर को जय सिंह यादव ‘राणा’ को अयोध्या का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उनके प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रथम आगमन के निर्धारित कार्यक्रम के तहत जय सिंह राणा का काफिला बाराबंकी में श्रद्धेय बेनी प्रसाद वर्मा की समाधि स्थल पहुंचा, जहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भिटरिया, रानीमऊ, मवई, रोजागांव, दलसराय, सब्जी मंडी रुदौली, नरेश होटल, भेलसर, टांटी बाबा मुजफ्फरा, लोहिया पुल, बरई कला (अमन ढाबा) और संजय ढाबा होते हुए काफिला अयोध्या की ओर रवाना हुआ।
यात्रा के अगले चरण में बसहा, कांटा चौराहा, मुबारकगंज, अलीगंज, अरकुना, टोल प्लाजा, धननीपुर, सोहावल टंकी, मंगलसी, चिरई मोहम्मदपुर, फतेहपुर सरैया, पूरा काशीनाथ और कोटसराय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
अयोध्या नगर में भी जगह-जगह हुआ स्वागत
अयोध्या नगर में प्रवेश के बाद भी स्वागत का सिलसिला जारी रहा। मुमताजनगर, हाजीपुर सिसेंडी, दराबगंज, पॉलीटेक्निक (बनवीरपुर), गीता इंटर कॉलेज, सहादतगंज, कचहरी, प्रेस क्लब, रोडवेज, रिकाबगंज (सिविल लाइन) और नियावां में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जय सिंह राणा का स्वागत किया।
सहादतगंज में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ‘राणा’ ने महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने महापुरुषों के संघर्ष और सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
लोहिया भवन में हुआ भव्य अभिनंदन
इसके बाद जय सिंह यादव ‘राणा’ समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद वह श्रद्धेय बाबू मित्रसेन यादव की समाधि स्थल किसान इंटर कॉलेज, कल्याणपुर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
‘कार्यकर्ताओं के सम्मान से ही संगठन मजबूत होगा’
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ‘राणा’ ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत होगा। उनका प्रयास रहेगा कि सभी वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करते हुए उनके मार्गदर्शन में संगठन को आगे बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद और समन्वय स्थापित करना तथा जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान मिले और उसकी भूमिका मजबूत हो, इसके लिए लगातार काम किया जाएगा। जय सिंह राणा ने कहा कि “गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। संगठन को मजबूत बनाने में किसी भी स्तर पर कमी नहीं छोड़ी जाएगी।” उन्होंने प्रथम आगमन पर रास्ते भर मिले स्नेह और स्वागत के लिए पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
महापुरुषों को नमन कर शुरू किया संगठनात्मक सफर
जय सिंह राणा ने अपने प्रथम आगमन के दौरान श्रद्धेय बेनी प्रसाद वर्मा, महाराजा बिजली पासी, डॉ. राम मनोहर लोहिया और बाबू मित्रसेन यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों और संघर्षों को स्मरण किया। बाराबंकी से अयोध्या तक विभिन्न पड़ावों पर हुए स्वागत कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद और संपर्क भी किया।
सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि स्वागत के दौरान पूर्व मंत्री श्री नारायण पांडेय ‘पवन पांडे’, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां, फिरोज खान गब्बर, मोहम्मद राशिद खान, लौटन राम निषाद, नि0 महासचिव बख्तियार खान, मोहम्मद अली, राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘अनूप’, चौधरी शहरयार, रामसागर वर्मा, सियाराम निषाद, रोली यादव, अनुराग सिंह, विद्याभूषण पासी, शावेज जाफरी, बलराम यादव,धर्मवीर वर्मा, एजाज अहमद, सूर्यकांत पांडेय, आकिब खान, राम अचल यादव, रितेश यादव, छोटे लाल यादव, राशिद जमील, श्रीचंद यादव, अंसार अहमद, सतीश यादव, रक्षाराम यादव, ओपी पासवान, बलराम यादव, देशराज यादव, छेदी सिंह, पूजा वर्मा, वसी हैदर ‘गुड्डू’, अवधेश यादव और फरीद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।