अयोध्या। जिला अदालत पर मंगलवार को रिमांड पेशी पर आया एक विचाराधीन बंदी अचानक चक्कर आने के बाद गिरा और बेहोश हो गया। मौके की नजाकत देख पुलिस ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां डाक्टर ने उसको उपचार के लिए भर्ती किया है।
जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मंगलवार को दूसरी पहर पुलिस 30 वर्षीय रोहन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नक्खास सुभाष नगर कोतवाली नगर को लेकर आई थी। उसको लाने वाले मुख्य आरक्षी नितेश कुमार सिंह ने बताया कि रोहन को जिला कारागार से रिमांड पेशी पर अदालत लाया गया था। अचानक चक्कर आने के कारण वह गिरकर बेहोश हो गया।
विचाराधीन बंदी को 5:45 बजे उपचार के लिए भर्ती किया गया है। मामले में जांच और विधिक कार्रवाई के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।