सोहावल । उप-जिलाधिकारी सविता को 10 सभासदों ने ज्ञापन सौंपते हुये बताया कि नगर पंचायत खिरौनी सुचितागंज में 30 जून मंगलवार को बोर्ड की बैठक समय 11 होना तय था। लेकिन पिछली बोर्ड की बैठक में बाबू कुलदीप नारायण पांडेय द्वारा बैठक की गोपनीयता भंग कर दिया था। जिससे नगर पंचायत में विवाद बढ़ गया था। नगर पंचायत में जमीनी विकास कार्य ठप पड़ा है। सभासदों द्वारा जो कार्य लिखित दिया जाता है। वह कार्य बाबू द्वारा नहीं कराया जाता है।
इसी वजह से आए दिन सभासद और बाबू से विवाद हुआ करता है। जिसकी लिखित शिकायत बाबू कुलदीप नारायण पांडेय को हटाने के लिए अध्यक्ष/ अधिशाषी अधिकारी को कई बार दिया जा चुका है। पिछली बोर्ड की बैठक के रजिस्टर में भी लिखाया जा चुका है कि कुलदीप नारायण पांडेय को हटाया जाय।बैठक के कार्रवाई रजिस्टर पर अध्यक्ष/अधिशाषी अधिकारी और 15 सभासद के हस्ताक्षर भी हैं। लेकिन अध्यक्ष/ अधिशाषी अधिकारी के मिली भगत से बाबू कुलदीप नारायण पांडेय को हटाया नहीं जा रहा है।
बाबू के सभी भ्रष्टाचार और कार्य में अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी की सहमति है।जिसके चलते बाबू को हटाया नहीं जा रहा है। नगर पंचायत में जमीनी कार्य ठप पड़ा हुआ है। जैसे कई जगह जल निकासी बाधित, चोक नाली मरम्मत, चक रोड पटाई का कार्य कई वार्डों में सभासदों द्वारा दिये हुये प्रस्ताव पर कार्य नहीं कराया जाता। जब तक नगर पंचायत खिरौनी से बाबू कुलदीप नारायण पांडेय को हटाया नहीं जाएगा तब तक हम सभासद गण बैठक का बहिष्कार करते रहेंगे। उप जिलाधिकारी सविता ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
ज्ञापन देने वालों में सभासद पिंटू सिंह, फरीद अहमद, आशीष श्रीवास्तव, राम सहाय, संत राम, सफीक अहमद एडवोकेट, प्रतिनिधि अनुज वर्मा, प्रतिनिधि मोo अबरार खान अजय रावत, प्रतिनिधि गिरीश बाबा आदि लोग मौजूद रहे।