लूट के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक और जेवरात बरामद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद की इनायतनगर थाना पुलिस ने लूट के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से वारदात में प्रयुक्त बाइक,पिस्टल और लूटे गए जेवरात बरामद किया है। दर्ज लूट के मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा सभी का चालान किया है।

क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को इनायतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह और प्रभारी स्वाट टीम/ सर्विलांस अमरेश कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के टिनवा गाँव स्थित मन्दिर के बगल तालाब के पास से 22 वर्षीय अंकित चौबे निवासी ग्राम चौबेपुर अंजना थाना पूराकलंदर और 26 वर्षीय अभिषेक शुक्ला निवासी ग्राम भरतपुर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को इनकी गत वर्ष थाना क्षेत्र में हुई एक लूट के मामले में तलाश थी। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए जेवरात एक जोड़ी चांदी की पायल,दो जोड़ी बिछिया,तीन स्मार्टफोन तथा वारदात में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल और पिस्टल व कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि अंकित चौबे के खिलाफ जनपद के साथ गोंडा और अंबेडकरनगर में गैंगेस्टर एक्ट,लूट,जानलेवा हमला,मारपीट व आयुध अधिनियम के सात और अभिषेक शुक्ला के खिलाफ जिले के अंबेडकरनगर में जानलेवा हमला और मारपीट बलवा के चार मामले दर्ज मिले हैं।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में कैंसर मरीजों के लिए विशेष ओपीडी शुरू

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya