भाजपा अयोध्या मण्डल के प्रभारी बने दिवाकर सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या मण्डल भाजपा के लिए राजनैतिक रुप से काफी महत्वपूर्ण

अयोध्या। पिछले दो दशक से भाजपा में जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सम्हाल रहे दिवाकर सिंह को भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने अयोध्या मंडल के प्रभारी के रुप में अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की प्रक्रिया चलने की वजह से अयोध्या मण्डल भाजपा के लिए राजनैतिक रुप से काफी महत्वपूर्ण है। दिवाकर सिंह की संगठन में काफी अच्छी पकड़ है। जिसका लाभ अयोध्या मंडल के पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पूरे देश से पार्टी के पदाधिकारियों व महत्वपूर्ण व्यक्तियों का अयोध्या दर्शन पूजन के लिए लगातार आगमन होता रहता है। जिस कारण यहां रहने वाले कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। अयोध्या में संतो, आम जनो व पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय है। इस समन्वय को और प्रगाढ़ बनाने की जिम्मेदारी दिवाकर सिंह को सौंपी गयी है। अयोध्या मण्डल के प्रभारी व भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने कहा कि अयोध्या के पूज्य संतो का मार्गदर्शन प्राप्त करके कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करना प्राथमिकता होगी।

अयोध्या में देश विदेश से श्रद्धालुओं का आवागमन में काफी बढ़ोत्तरी हो गयी है। ऐसे में संगठनात्मक रुप से कार्यकर्ताओं और ज्यादा मजबूत करने की आवश्यकता है। सम्पर्क व संवाद की पार्टी की नीति को और सम्बल प्रदान किया जायेगा। जिससे अयोध्या पूरे प्रदेश में संगठनात्मक रुप से एक आदर्श मंडल के रुप में स्थापित हो सके। बधाई देने वालों में सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, आलोक कुमार सिंह रोहित, गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, विद्याकांत द्विवेदी शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya