नीट परीक्षा में सफल दिव्यांश गौड़ का विधायक ने किया सम्मान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नीट-यूजी 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले ग्रामोदय इंटर कॉलेज के छात्र दिव्यांश गौड़ को सोमवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। विधायक ने दिव्यांश को अंगवस्त्र एवं भगवान का चित्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके माता-पिता को भी बधाई देते हुए इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

दिव्यांश गौड़ ने नीट परीक्षा में 720 अंकों में से 566 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक में 25,851वां स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता पर परिवार के साथ क्षेत्रवासियों में भी खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दिव्यांश की उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे अयोध्या जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। दिव्यांश ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

विधायक ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षा को अपने जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य बनाएं और निरंतर परिश्रम के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। उन्होंने दिव्यांश गौड़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।

मौके पर गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, ग्रामोदय महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप सिंह, स्वाती सिंह, मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, वरूण चौधरी, दिनेश मिश्र, देवता पटेल, सहित स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya