-सपाईयों ने राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा
अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व नि. महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी महानगर अयोध्या के नेताओं के साथ मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण के आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संजीव कुमार उपाध्याय को सौपा गया। कचहरी गेट नंबर 1 पर भारी पुलिस बल ने रोकने कोशिश की लेकिन पूर्व मंत्री कलेक्ट्रेट परिसर में जाकर ज्ञापन देने पर अड़े रहे अखिर में कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण के आदेश पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए, यदि कोई तकनीकी या वैधानिक कमी है तो उसको नियमानुसार संस्थान को दूर करने का पर्याप्त अवसर दिया जाए, विश्विद्यालय के विद्यार्थियों की पढ़ाई परीक्षाएं व शैक्षिक गतिविधियों पर किसी भी तरह बाधित न हो।
इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि ये सरकार शिक्षा विरोधी व छात्र विरोधी है, मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण के आदेश पर ध्वस्तीकरण से पहले वैकल्पिक विधियों पर विचार करना आवश्यक है,संशोधित मानचित्र की स्वीकृति, नियमितीकरण, कंपाउंडिंग, विकास शुल्क अथवा अन्य वैधानिक उपायों के माध्यम से भी मामलों का समाधान किया जा सकता है। किसी शैक्षणिक संस्थान पर ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई से पहले सभी विकल्पों पर विचार करना चाहिए, ऐसी कार्यवाहियों से छात्र व उनके अभिभावक सभी परेशान है जो यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं!नि0 महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार छात्रों को उनकी मांगों को सुनने के बजाय लाठीचार्ज कर रही है चाहे जौहर विश्वविद्यालय का मामला हो और चाहे जंतर-मंतर पर छात्रों का धरना हो सिर्फ तानाशाही रवैये से आवाजों को दबाने की कोशिश हो रही है यही अवाज 2027 में सत्ता बदल देगी।
सपा प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, नि0महासचिव हामिद जाफर मीसम,प्रदेश सचिव राम अचल यादव, श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव,शादाब खान, मंसूर इलाही एडवोकेट, फरीद कुरैशी, शावेज जाफरी एडवोकेट, मो सोहेल, अपर्णा जयसवाल , अमृत राजपाल, शादमान खान, माजिद खान बाबा, नूर बाबु, औरंगजेब खान, वसी हैदर गुड्डू, जगन्नाथ यादव, शीवांशु तिवारी, दान बहादुर सिंह, अंसार अहमद बबन, वीरेंद्र गौतम, चंदन यादव, मंजीत यादव, विशाल पाल पार्षद ,जगत नारायण यादव, सरजीत यादव, धर्मवीर, मंसूर प्रधान, अर्जुन यादव सोमु,वकार अहमद, राम आजोर यादव, राम भवन यादव नबी आलम, अजय यादव, ऋतुराज सिंह, लाल बहादुर शुक्ला एडवोकेट, कमलेश सोलंकी, शहबाज़ लकी, अनस खान, अजय मिश्रा, जितेंद्र यादव, विनय यादव बृजेश यादव, मो0 मारूफ, इत्यादि लोग मौजूद थे।