भाकपा नेता सूर्यकांत पाण्डेय ने सीएमओ कार्यालय में दर्ज कराया अपना बयान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आंख के आपरेशन में चिकित्सक द्वारा लापरवाही की डिप्टी सीएम से हुई थी शिकायत

अयोध्या। भाकपा नेता एवं शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय द्वारा उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से की गई शिकायत की जांच मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में उनके बयान से प्रारंभ की गई। श्री पाण्डेय ने गत जनवरी महीने में श्री राम नेत्रालय अयोध्या के नेत्र चिकित्सक डा संजीव थापर से मोतियाबिंद का आपरेशन कराया था।

श्री पाण्डेय ने उपमुख्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में आंख में विज़न की कमी तथा आंख के दाहिने कोने में कुछ अटके रहने की शिकायत किया था।इसकी जांच कराकर आख्या मांगी गई है।इसी क्रम में जिला चिकित्सा अधिकारी ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच का आदेश जारी किया है। शिकायत कर्ता सूर्य कांत पाण्डेय ने आज जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि आंख के आपरेशन में चिकित्सक द्वारा लापरवाही की उन्हें सजा दी जाए और उनकी आंख का उचित इलाज किया जाएं। शिकायत के अनुसार उक्त चिकित्सक अपने पैड पर दवाएं नहीं लिखते और दवाई खरीदने पर उसकी बिल भी नहीं देते जबकि उसी समस्या के लिए दिखाने पर बार बार फीस लेते हैं। शिकायत में कहा गया है कि आपरेशन में लगभग पचास हजार रुपए खर्च हुए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya