भाकपा प्रत्याशी ने 80 किमी जुलूस निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गरीबों, किसानों, बंचितो, दलितों, महिलाओं की लिए भाकपा संघर्षरत : अरविंद सेन

अयोध्या। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लोकसभा प्रत्याशी अरविंद सेन के समर्थन में लोकसभा क्षेत्र में लगभग 80 किमी जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रत्याशी के गांव भिटारी हरिग्टनगंज से निकल कर कुमार गंज, अमानीगंज, मिल्कीपुर होते हुए देवकाली,रीडगंज,चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइंस, सहादतगंज से शहीद भवन नाका में समाप्त हुआ।

पार्टी नेता सूर्य कांत पाण्डेय ने बताया कि एतिहासिक जुलूस में कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उत्साह का प्रदर्शन किया। जुलूस में मित्रसेन यादव अमर रहे, अरविंद सेन जिंदाबाद, कमाने वाला खाएगा, लूटने वाला जाएगा आदि नारा लगा रहे थे। हजारों दो पहिया,चार पहिया वाहनों का यह प्रदर्शन कम्युनिस्ट पार्टी के पुराने दिनों की याद दिला रहा था।

देवकाली पहुंचने पर पार्टी नेताओं ने लोकसभा प्रत्याशी का शानदार स्वागत किया। इसमें पार्टी के जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी, सहायक सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह, रामजी राम यादव, बद्रीनाथ, उदयचंद यादव, अमर यादव, आदि ने भारी हूजूम के साथ मौजूद रहे। पार्टी प्रत्याशी अरविंद सेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाकपा गरीबों, किसानों,बंचितो, दलितों, महिलाओं की लिए संघर्षरत रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कमेरा समाज एकजुट नहीं होगा तबतक पूंजीवादी ताकतें फायदा उठाते रहेंगे।

इसे भी पढ़े  स्ट्रीट लाइट के पोल में उतरे करेंट की चपेट में आकर दादी-पोती की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya