पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-परिवार संग भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से किया दर्शन पूजन


अयोध्य। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा रहे हैं। इस क्रम पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार संग भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन कर भाव विभोर हो गए। उनके स्वागत में मंदिर परिसर सहित पूरे गर्भगृह को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था।

वे कुबेर टीला भी गये, पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक निहारा और नतमस्तक हुए। वहीं अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। जैन मंदिर में अल्प विश्राम के बाद वे सरयू आरती में सम्मिलित हुए। आज प्रातः वे श्रीराम लला के दर्शन को पहुंचे। उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में मौजूद थे।

इसे भी पढ़े  हमने आठ साल में लगाए 204 करोड़ पौधे, 5 लाख एकड़ में हुआ वनाच्छादन : योगी आदित्यनाथ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya