बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन

अयोध्या। भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी के दामों में लगातार की जा रही वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस जनों ने जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार विरोधी पोस्टर एवं गैस सिलेंडर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस सिलेंडरों के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से आगे बढ़कर रिकाबगंज गंज चौराहे पर पहुंचे ही थे भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया,मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल, डीजल एवं गैस के दामों में लगातार वृद्धि से गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने धान एम एस पी 72रु प्रति कुन्तल बढ़ोत्तरी को बहुत कम बताया और 3000रु प्रति कुन्तल करने की माँग किया। श्री सिंह ने नीट प्रश्न पत्र लीक होने की निंदा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग किया।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के मूल्य लगातार बढ़ रहे हैं जिससे आम नागरिकों का जीवन कठिन हो गया है।

इसे भी पढ़े  जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी, संकल्प संस्थान ने चिंता जताई

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह , रामअवध पासी, कर्मराज यादव ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डाल रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इस जनविरोधी नीति का विरोध करती रहेगी।

जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनमानस की समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रही है। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज हर वर्ग परेशान है। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप सेपी सी सी सदस्य उग्रसेन मिश्रा अनिल तिवारी, विजय पाल सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक सिंह मनऊपुर , शैलेन्द्र मणि पाण्डेय, रेनू राय, नाजिश फातिमा, रबींद्र कोरी, राज प्रताप सिंह, राजकुमार पांडे, उमेश उपाध्याय, राम किशोर वर्मा, संतोष तिवारी, प्रशांत पांडे, राजेंद्र प्रसाद, रमाशंकर तिवारी, हृदयनारायण मिश्रा, फ्लावर नकवी, मो आमिर, रामेन्द्र त्रिपाठी, शत्रुहन सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, रंजीत सिंह, बृजेश रावत, फूलचंद यादव, मनोज जायसवाल, आशीष गुप्ता, दयाशंकर तिवारी, आदिल कुरैशी, रामसागर रावत, इरफान खां, तारिक रुदौलवी, डॉ रविकांत श्री, राजकुमार सिंह सुधीर प्रदीप, आशुतोष सिंग, शैलेन्द्र सिंह, भीम शुक्ला,रमेश कुमार फौजी विकास मिश्रा,धीरेंद्र नाथ वर्मा, अशोक कुमार राय, फिरोज अंसारी, जिओ हैदर, विजय यादव, रामनाथ शर्मा, मनीष सिंह, सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, आसाराम जागरथ, विवेक प्रताप शर्मा, कल्लू शर्मा, श्रीकांत मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, धर्मेंद्र फास्टर,मोहम्मद जमील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya