खड़ी ट्रक में घुसी मुर्गा लदी पिकप, दो की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पिकप जगदीशपुर से मुर्गा लादकर बस्ती पहुंचाने जा रही थी

रघुकुल रेस्टोरेंट के पास खड़ी ट्रक

अयोध्या। एनएच 28 बूथ नम्बर 4 के रघुकुल रेस्टोरेंट के पास खड़ी ट्रक में मुर्गा लदी पिकप जा घुसी। दुर्घटना में पिकप सवार दो लोगों की मौत हो गयी। मुर्गा लदी पिका जैसे ही रघुकुल रेस्टोरेंट के पास पहुंची अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में जा घुसी। पिकप जगदीशपुर से मुर्गा लादकर बस्ती पहुंचाने जा रही थी। पिकप सवार राज कुमार पुत्र रामभवन व इलियास पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी ग्राम पूरे पाण्डेय थाना शुक्ल बाजार जनपद अमेठी की मौके पर ही मौत हो गयी।
इसी भांति अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुम्बई से गोण्डा के इटियाथोप जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से जा घुसी कार में 35 वर्षीय सिराजुद्दीन निवासी रोमन सोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर, नसीम अहमद पुत्र मोहम्मद सलीम, मासूम पुत्र सलीम व एक अज्ञात घायल हो गया। रानोपाली चैकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने सिराजुद्दीन व वसीम को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

इसे भी पढ़े  बम की सूचना से कचहरी परिसर में मच गई अफरा-तफरी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya