अयोध्या में सुबह-शाम गूंजेगा ‘मैं हूं अयोध्या की…’ गीत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रामनगरी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने की दिशा में नगर निगम अयोध्या ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। गीतकार डॉ. ताराचंद्र ‘तन्हा’ द्वारा रचित भक्ति गीत “मैं हूं अयोध्या की, अयोध्या प्रभु राम की” भी नगर निगम प्रसारित करेगा।

यह गीत प्रतिदिन सुबह और शाम नगर निगम के सार्वजनिक प्रसारण तंत्र के माध्यम से अयोध्या में प्रसारित किया जाएगा। इस गीत के माध्यम से प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था, श्रद्धा और अयोध्या की सांस्कृतिक गरिमा का भावपूर्ण संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। गीत को असम की गायिका प्रियंका ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि इसका संगीत अयोध्या के संगीतकार रवि कपूर ने तैयार किया है। गीत की रिकॉर्डिंग लखनऊ स्थित एपेक्स प्राइम स्टूडियो में की गई है। गीतकार डॉ. ताराचंद्र ‘तन्हा’ ने सार्वजनिक प्रसारण का अधिकार नगर निगम अयोध्या को प्रदान किया है।

इसे भी पढ़े  संतों का छद्म वेश धारण करना किसी भी स्थिति में मान्य नही : सतीश महाना
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya