चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण में मकानों पर चला बुलडोजर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-ककराही बाजार में प्रशासन की कार्रवाई का सपा नेता ने जताया विरोध

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के ककराही बाजार में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण अभियान के तहत प्रशासन ने बुधवार को मकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान 1940 के बना शिव मंदिर भी ध्वस्त किया गया, जो परिक्रमा पथ की जद में आ रहा था। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

ध्वस्तीकरण अभियान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अमित कुमार भट्ट कि 14 कोसी मार्ग निर्माण के लिए जिन मकानों पर कार्रवाई की गई, उनके स्वामियों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। इसके अलावा संबंधित लोगों को कई बार नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के लिए भी कहा गया था। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता अरुण निषाद ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने प्रभावित लोगों के पक्ष में अपनी आपत्ति जताई और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए।

ध्वस्तीकरण अभियान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अमित कुमार भट्ट, सदर एसडीएम अरविंद कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय लोगों के विरोध के चलते पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मौके पर महिला थाना पुलिस, पीएसी और स्थानीय पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya