पुण्यतिथि पर याद की गई जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय मालती यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर में रोगियों ने कराई जांचें

अमानीगंज। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की स्वर्गीया पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती यादव की 16वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को घटौली स्थित उनके समाधि स्थल पर मनाई गई। क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, तथा उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

पुण्यतिथि के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा व रूदौली की चिकित्सकीय टीम द्वारा लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर में 340 मरीजों ने परीक्षण कराकर दवाएं प्राप्त की। दिव्य आई हॉस्पिटल रूदौली ने 80 नेत्र रोगियों को चश्मे वितरित किए। स्वर्गीय मालती यादव अमानीगंज प्रथम से जिला पंचायत सदस्य थी। थोड़े ही समय की राजनीति में उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली थी जिससे लोग उनका आज भी बखान करते हैं। विधायक रामचंद्र यादव उनके पुत्र आदर्श चन्द्र यादव, आलोक चन्द्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम प्रताप यादव सहित परिवार के लोगों ने पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान भोज का भी आयोजन हुआ।

श्रद्धांजलि सभा में कामाख्या नगर पंचायत के अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव, भवानी फेर मिश्र, बंशीधर द्विवेदी, डॉ रमेश मिश्र, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, राजेश सिंह, शंभू सिंह, शीतला बाजपेई, बंशीधर द्विवेदी, शंभू सिंह, राजेश सिंह, रन बहादुर सिंह, विमलेश शुक्ला, संदीप तिवारी, सियाराम रावत, सुमन पासवान, गंगादीन रावत जय हिंद सिंह, अमर कुमार राही सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya