मुक्केबाजी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के क्रीडा विभाग आवासीय परिसर में अंतर विभागीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मुक्केबाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्र कुमार वर्मा एमबीए विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर योगेश्वर सिंह, अनूप सिंह ,संजय सिंह ,डॉ. वीरेंद्र वर्मा, आनंद मौर्य आदि उपस्थित रहे। महिला वर्ग के 54 किलोग्राम वर्ग में मनीषा जायसवाल, 57 किलोग्राम वर्ग में दीक्षा राय तथा 64 किलोग्राम बॉकिं्सग प्रतियोगिता में प्रियंका यादव विजेता रही वही पुरूष वर्ग में 56 किलोग्राम वर्ग में पंकज सोनकर, 66 किलोग्राम वर्ग में विशाल मौर्या, 69 किलोग्राम वर्ग में गौरव सिंह, 75 किलोग्राम वर्ग में मोहम्मद नसीम, 80 किलोग्राम वर्ग में शिवम श्रीवास्तव तथा 90 किलोग्राम वर्ग में सागर चैहान विजेता रहे। प्रतियोगिता के दौरान विभागीय छात्र छात्राओं ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक की भूमिका में संजय हेला, दीप्ति साहू, अंजू गौड़, रोहन कुमार व अभिलाषा सिंह रहे। डॉ0 मुकेश कुमार वर्मा आयोजन सचिव ने बताया कि अंतर्विभागीय खेलो का आयोजन अब दशहरे के अवकाश के बाद खेल कैलेंडर के अनुसार होगा।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya