देश की अर्थव्यवस्था चौपट, बढ़ रही महंगाई: अवधेश प्रसाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महंगाई, बिजली संकट व पेपर लीक के खिलाफ सपा 26 को करेगी प्रदर्शन

अयोध्या। समाजवादी पार्टी 26 मई को महंगाई, बिजली संकट और पेपर लीक जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर अयोध्या में बड़ा प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन का नेतृत्व फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है और सरकार ने “अर्थव्यवस्था को अमेरिका के हाथ गिरवी रख दिया है।” उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, बेरोजगारी चरम पर है और आम जनता का जीवन संकट में है।

सांसद ने कहा कि बीते एक सप्ताह में डीजल और पेट्रोल के दाम तीन बार बढ़ाए गए, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने प्रदेश में बिजली व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि भीषण गर्मी के बीच गांव-गांव बिजली संकट गहरा गया है। लगातार हो रही कटौती से लोग रातभर जागने को मजबूर हैं और छोटे बच्चे तथा बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं।

नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। सपा नेताओं के मुताबिक 26 मई को मार्च सहादतगंज से शुरू होकर राम पथ होते हुए जिला मुख्यालय तक पहुंचेगा, जहां प्रदर्शन और धरना आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़े  तीन माह से वेतन न मिलने पर जिला चिकित्सालय के संविदा कर्मियों का प्रदर्शन

सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि तैयारी बैठक में जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव,पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व मंत्री पवन पांडे, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ़ रुश्दी मियां, हाजी फिरोज खान (गब्बर), बख्तियार खान,अनूप सिंह, शावेज़ जाफरी, हामिद जाफर मीशम,छोटे लाल यादव, रामजी पाल,एजाज अहमद,जय सिंह यादव,विकास सिंह छोटू, मोहम्मद राशिद खान, जब्बार अली, राम सुमेर भारती, रक्षा राम यादव,अंसार अहमद, विंध्याचल सिंह, जितेंद्र रावत, सीताराम यादव, अतुल यादव, रमेश रावत, राकेश वर्मा, नरेंद्र यादव, यदुनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya