आपातकाल में जान बचाने का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया प्रशिक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आईएमए व मेदांता के चिकित्सकों ने प्रेस क्लब में प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब अयोध्या में शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) व मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पत्रकारों के लिए सीपीआर, कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेश प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आपातकालीन स्थिति, जैसे कार्डियक अरेस्ट, दिल का दौरा और सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति की जान बचाने के प्राथमिक उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत आईएमए अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, सचिव जयप्रकाश सिंह तथा उग्रसेन मिश्रा को बुके देकर सम्मानित करने से हुई। डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में सबसे पहले पुलिसकर्मी या पत्रकार ही मौके पर पहुंचते हैं। यदि वे सीपीआर और प्राथमिक उपचार की जानकारी रखते हों तो घायल या मरीज की जान बचाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों द्वारा दिया गया यह प्रशिक्षण समाज के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. नानक सारन ने सीपीआर देने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि सही समय पर सही तरीके से सीपीआर देने पर कार्डियक अरेस्ट के मरीज की जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी सड़क दुर्घटना और अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने की स्थिति में अपनाए जाने वाले जरूरी उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मेदांता अस्पताल की विशेषज्ञ टीम भी मौजूद रही। इस दौरान पत्रकारों में सूर्य नारायन सिंह जय प्रकाश सिंह, उग्रसेन मिश्रा, प्रदीप पाठक, समीर साही, डॉ. बृजेश सिंह, , डॉ. राकेश यादव, राजेंद्र कुमार दूबे, अशोक तिवारी सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  देश की अर्थव्यवस्था चौपट, बढ़ रही महंगाई: अवधेश प्रसाद

 

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya