-दिल्ली में आयोजित BHARAT LEADERSHIP SUMMIT 2026 में अभिनेता सोनू सूद के हाथों सम्मानित हुए डॉ. आशीष पांडेय ‘दीपू’
अयोध्या। रक्तदान और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के क्षेत्र में लगातार सामाजिक सेवा कर रहे अयोध्या के चर्चित समाजसेवी एवं ‘ब्लड मैन’ कहे जाने वाले डॉ. आशीष पांडेय ‘दीपू’ ने एक बार फिर अयोध्या का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित BHARAT LEADERSHIP SUMMIT 2026 के मंच पर ब्लड मैन डॉ. आशीष पांडेय ‘दीपू’ को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान अयोध्या में कोरोना काल से लेकर लगातार निःशुल्क रक्त सेवा अभियान और रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रक्त के अभाव से जूझ रहे लाखों परिवारों को जीवन दान देने और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली के मंच पर देश भर से आए समाजसेवियों के बीच सम्मान मिलना जिले के लिए गौरव का विषय बन गया है। अयोध्या मण्डल सहित आस पास के जिलों में संकल्पसंस्थान सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
कोरोना काल में जब कोई घर से नहीं निकलता था तब ब्लड मैन डॉ आशीष पाण्डेय दीपू और उनकी टीम गलियों गलियों में अपने निजी कोष से रक्तदान शिविरों का आयोजन कर एनीमिया, डायलिसिस, कैंसर, थैलीसीमिया, गर्भवती महिलाओं को समय पर निःशुल्क रक्त को व्यवस्था करवाकर समाज के प्रति अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। डॉ आशीष पाण्डेय दीपू के ही प्रयासो का असर था कि कोरोना काल में रक्त के अभाव से जूझ रहे हजारों परिवारों की जान बची।
ब्लड मैन डॉ आशीष पाण्डेय दीपू के कार्यों से प्रभावित होकर इण्डिया टुडे ने इन्हें देश के 11 कोविड योद्धाओं में स्थान दिया था। डॉ आशीष पाण्डेय दीपू खुद 52 से ज्यादा बार रक्तदान कर चुके है और लगातार 15 वर्षों से अयोध्या सहित आस पास के जनपदों में रक्तदान शिविरो का आयोजन कर युवाओ को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया करते है।
प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद स्वयं भी सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए पहचाने जाते हैं। ऐसे व्यक्तित्व के हाथों सम्मान मिलना इस उपलब्धि को और खास बनाता है। इस सम्मान से न सिर्फ डॉ. आशीष पांडेय दीपू और संकल्प संस्थान का उत्साह बढ़ा है, बल्कि अयोध्या के उन तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी प्रेरणा मिली है, जो समाजहित में बिना किसी स्वार्थ के काम कर रहे हैं। अयोध्या के लिए गौरव की बात है कि रक्त सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को दिल्ली के राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली।
डॉ. आशीष पांडेय ‘दीपू’ और संकल्प संस्थान को मिले इस सम्मान ने एक बार फिर साबित किया कि समाज के लिए समर्पित भाव से किया गया कार्य अपनी पहचान खुद बना लेता है। अयोध्या की धरती से निकली सेवा की यह मिसाल अब राष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुकी है। राजधानी दिल्ली में सामाजिक स्तर के राष्ट्रीय मंच पर ब्लड मैन डॉ आशीष पाण्डेय दीपू के सम्मानित होने से अयोध्यावासियों में खुशी की लहर है।
टाटाशाह वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मो कमर, अवनीश मिश्रा,समाजसेविका भारती सिंह, कथावाचक आचार्य हनुमान प्रसाद पाण्डेय, मो मोईनुद्दीन, वकार अहमद,समाजसेविका कुमुद श्रीवास्तव,आसिफ चांद, मो असलम,अभिषेक सिंह बंटी,असलम पठान,प्रभु एकेडमी स्कूल के प्रबंधक डॉ मनीष राय, डॉ राजकपूर,जिला अस्पताल में ई एम ओ डॉ आशीष पाठक,समाजसेवी संजय महेन्द्रा, अशफाक उल्ला खा मेमोरियल संस्थान के डायरेक्टर सूर्यकांत पाण्डेय, भूपेन्द्र पाण्डेय, आदि ने प्रसन्नता जाहिर किया।