in

चुनावी व्यूह रचना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक

महिलाओं को पन्ना प्रमुख की सौंपी जायेगी जिम्मेदारी

अयोध्या। आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक अयोध्या विधायक के कैम्प कार्यालय में आयोजित हुई। महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना द्विवेदी ने बताया कि चुनावी व्यूह रचना को लेकर सेक्टर तथा बूथ की बैठके शुरु हो गयी है। एक बूथ पर पांच महिलाओं को पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने 26 तारीख को अयोध्या में होने वाली महिला मोर्चा की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने योजनाओं की श्रंखला के माध्यम यहां की तस्वीर बदलने का काम किया है। किसानों की आय दुगनी करने के हर सम्भव प्रयास किये गये। दूसरी तरफ उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। गरीबों के लिए निःशुल्क आवास, शौचालय, गैस तथा विद्युत कनेक्शन प्रदान किये गये। उन्होने बताया कि आने वाले दिनों में मोर्चो के सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें शीर्ष स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को अपने विचारों से अवगत करायेंगे। वर्तमान समय में विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। इस अवसर पर बसंती सिंह, रीना जायसवाल, विजेता जायसवाल, शकुंतला गौतम, रीता शर्मा, शशि शर्मा, पायल जायसवाल, यमुनोत्री केसरवानी, चंद्रा दूबे मौजूद रही।

इसे भी पढ़े  रुदौली पुलिस ने नहीं सुनी तो आईजी से लगाई न्याय की गुहार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

नये सॉफ्टवेयर आने से कार्यकुशलता में भी परिवर्तन: निहाल अहमद

10वीं पुण्यतिथि पर संत कृष्ण मोहन दास को अर्पित की श्रद्धांजलि